Tuesday, February 25, 2020

How to Quit Smoking(धूम्रपान कैसे छोड़ें)

नमस्कार मित्रो ,मेरे इस ब्लॉग में आपका स्वागत है
आज का   विषय है How to Quit Smoking(धूम्रपान कैसे छोड़ें) हलाकि इंटरनेट पर इस विषय से सम्बंधित बहुत सारे लेख उपलब्ध है उन लेखो में बहुत सारी विधिया  भी बताई गयी है धूम्रपान छोड़ने के लिए परन्तु ऐसा क्यों है है की उन विधियों का  का उपयोग करने के बावजूद भी हम इस आदत को छोड़ नहीं पाते मैंने अपने इस लेख में कुछ ऐसी विधियों के बारे में बताया है जो आपके मनोवैज्ञानिक स्तर पर कार्य करती है

quit smoking


 किसी भी बुरी आदत को छोड़ने के लिए दो  सबसे जरूरी चीजे  है पहली है इच्छाशक्ति और दूसरी है जागरूकता आइये समझते है इस बुरी आदत को छोडने के लिए इन दोनों चीजों का इस्तमाल कैसे किया जा सकता है
सबसे पहले आपको ये सोचना है की मुझे इस आदत को छोड़ना है इसके बाद आपको अपने आप से कुछ प्रश्न पूछने है वो प्रश्न है
१. क्या मै इतना कमजोर हूँ की इस निर्जीव सी चीज के वश में हूँ ?
२. क्या मेरा अपने आप पर इतना भी नियंत्रण नहीं है की मैं ध्रूमपान की लत को छोड़ सकूं

जब आप आपने आप से ये दोनों प्रश्न पूछेंगे तो निश्चित तौर पर आपको अपने आप से कुछ उत्तर मिलेंगे और यही उत्तर आपकी इछाशक्ति को मजबूत बनाएंगे

इसके बाद आपको जागरूक होना है ,उदाहरण के तौर पर जब आप कुछ सामान खरीदते है या कुछ खाते है या फिर कोई भी काम करते है तो तो आप दस बार सोचते है उस काम के अच्छे या बुरे परिणामो का बारे में ठीक उसी प्रकार से जब भी आपको ध्रूमपान करने का मन हो तो आप अपने आप से कुछ प्र्श्न पूछिए वो प्र्श्न है

१. क्या ध्रूमपान करने से मुझे संतुष्टि मिल जाएगी
२.क्या ये किसी भी समस्या का समाधान है
३.इतने दिनों तक ध्रूमपान करने से किसी समस्या का समाधान हुआ है 

अगर आप ईमानदारी से अपने आप से ये पूछेंगे तो निश्चित तौर पर एक और नयी सिगरेट जलाने  से बच जायेंगे

सबसे जरूरी बात " कोई भी बुरी आदत इतनी मजबूत नहीं हो सकती की उसे आप तोड़ न सके  क्यों की आप आदत बनाते हो आदत ने आपको नहीं बनाया

जब भी आपको ध्रूमपान का मन करे ऊपर लिखी बातों को याद कर लेना

आशा करता हूँ इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी ध्रूमपान की लत छूट जाये और आप एक नए जीवन की ओर अग्रसर हों